Menu
blogid : 8782 postid : 28

मधुमेह

janjagran
janjagran
  • 19 Posts
  • 6 Comments

मधुमेह
मधुमेह है रोग भयंकर, बड़ी जटिल बीमारी है|
जिसके जीवन में आती, आती लेकर लाचारी है||
यह अत्यंत विकट बीमारी, कितनो के हर लेती प्राण |
बिना जाँच करवाए इसकी कभी नहीं होती पहचान||
कभी दृष्टि बाधित कर देती, कभी अंग कटवा देती|
हार्ट, लंग्स, किडनी, लीवर में भी विकार उपजा देती|
यदि वंशागत है बीमारी तो फिर खतरा ज्यादा है|
किन्तु सजग रहने पर बाल न बांका हो यह वादा है|
इतनी घातक बीमारी को पास न तुम आने देना|
निश्चित अंतराल पर इसकी जाँच अवश्य करा लेना||
सूर्योदय से पूर्व नित्य उठने की आदत डालो जी|
दिनचर्या में हो कर्मठता, आलस कभी न पालो जी||
प्रात भ्रमण रूपी अमृत का पान सदा करते रहना|
प्राणायाम, आसनों में भी स्वयं को कुछ कुछ ढालो जी||

क्रियाशील रखना आवश्यक इस शरीर के सारे अंग|
निष्क्रिय हो जो अधिक समय तो उसमें लग सकती है जंग||
सही पोश्चर अपनाने में छुपा स्वस्थ जीवन का ढंग|
टेढ़ी गर्दन, झुकी कमर कर सकती है जीवन बदरंग||
हरी सब्जियों तथा फलों का सेवन शीघ्र बढ़ा दीजे|
जंकफूड को अपने जीवन से सर्वदा हटा दीजे ||
रखो संतुलित निज भोजन को, इससे बड़ा धर्म ना दूजा|
रहे स्वस्थ परिवार तुम्हारा, सबसे उत्तम है यह पूजा||
कभी तुम्हारे घर में तनाव का कोई स्थान न हो|
ऊँच-नीच, सुख-दुःख का अपने मन में कोई भान न हो||
मातृ भूमि की सेवा में भी थोडा समय लगाना जी|
इस सेवा से प्यारे मित्रों वंचित मत रह जाना जी||
मातृ भूमि अपने बच्चों को पाले सदा मृत्यु पर्यंत|
उसके दया प्रवाहों का तो कभी नहीं होता है अंत||
बी०एल० गुप्त “विनोद”
बी-२२३, इंदिरा नगर, लखनऊ-२२६०१६

Tags:         

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply